बंगाल : उपचुनाव में 82 फीसदी मतदान (लीड-1)

कोलकाता, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कांथी दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में रविवार को 82 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अब मिली रपट के मुताबिक, अपराह्न 6.0 बजे तक लगभग 82 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अभी कई और जगहों से रपट आनी है, ऐसे में मत प्रतिशत बढ़ सकता है।”

पुलिस ने बताया कि उपचुनाव के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को पार्टी उम्मीदवार बनाया है।

पिछले साल हुए उपचुनाव में पार्टी के निवर्तमान विधायक दिव्येंदु अधिकारी के तमलुक सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

भट्टाचार्य पिछले साल विधानसभा चुनाव में दमदम (उत्तर) से हार गईं थीं।

वाम मोर्चा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उत्तम प्रधान को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने सौरिंद्र मोहन जना और कांग्रेस ने नबकुमार चंदा को चुनाव मैदान में उतारा है।

मतदान के लिए 258 मतदान केंद्र बनाए गए थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों की छह कंपनियां तैनात की गई थीं और राज्य पुलिस के करीब एक हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनाता किया गया था।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की छह टुकड़ियों और राज्य पुलिस के करीब एक हजार कर्मियों को तैनात किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493