नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सरकार से सोमवार को आग्रह किया कि जम्मू एवं कश्मीर में विश्वास निर्माण के कदम उठाएं और राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करें।
नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सरकार से सोमवार को आग्रह किया कि जम्मू एवं कश्मीर में विश्वास निर्माण के कदम उठाएं और राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करें।
माकपा ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए आश्वासन दिया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया।
बयान में कहा गया है, “इसके कारण राज्य के लोग और अलग-थलग होते जा रहे हैं। जबतक यह नहीं होगा, हमारे सुरक्षाकर्मी और बेगुनाह नागरिक अपनी जान की कीमत चुकाते रहेंगे।”
माकपा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले श्रीनगर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान व्यापक हिंसा के कारण मात्र 7.14 प्रतिशत मतदान हुआ था।
माकपा ने कहा है, “उपचुनाव में अत्यंत कम मतदान चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह बेमानी साबित कर दिया है। इसके अलावा यह जम्मू एवं कश्मीर में लोगों के भीतर गहरे अलगाव की भावना को जाहिर करता है।”
माकपा ने कहा है कि देश की आंतरिक सुरक्षा और संप्रभुता जनता की भागीदारी के जरिए ही मजबूत की जा सकती है।
बयान में कहा गया है, “यह सिर्फ एक राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए ही हो सकता है, जिससे भाजपा की इस सरकार ने सहमति जताई थी। यह प्रक्रिया विश्वास निर्माण और सभी घटकों के साथ एक व्यापक राजनीतिक संवाद की पहल के जरिए चलनी थी।”
dharmpath.com dharmpath