अनुष्का बनाएंगी प्रेम कहानी

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए क्रिएज एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी का निर्माण करने जा रही हैं। इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

अनुष्का और उनके भाई कर्नेश ने इससे पहले ‘एनएच 10’ का निर्माण किया था और हाल ही में उनकी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को भी काफी सराहा गया।

अनुष्का ने कहा, “क्लीन स्लेट पर, हमारा प्रयास कहानियां बताना है, जो न केवल सार्थक और अलग-अलग हैं, बल्कि वे सीमाएं भी तोड़ती हैं। यह फिल्म एक नई यात्रा है और उस दिशा में एक नया कदम है।”

दूसरी तरफ ‘रुस्तम’ की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नवाजा गया। वहीं क्रिएज एंटरटेंमेंट की अगली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी अक्षय के साथ ही है।

क्रिएज एंटरटेंमेंट के सह-संस्थापक अर्जुन एन. कपूर ने कहा, “अनुष्का न केवल एक जोरदार कलाकार हैं, बल्कि समझदार निर्माता भी हैं। अनुष्का और कर्नेश जुनून के साथ फिल्में लाते हैं। कुछ इस तरह से भी क्रिएज की पहचान की जाती है।”

उन्होंने कहा, “हम निश्चित हैं कि हमारी भागीदारी ऐसे विषय पर काम करेगी, जिससे हमारी कंपनियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और इसे भीड़ से अलग करेगी।”

जी म्यूजिक इस फिल्म में म्यूजिक साझेदार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493