उप्र : किसान ने कर्ज के कारण की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, टेसाही खुर्द निवासी बाबू सिंह का पुत्र राम सिंह किसानी करता था और उसने खेती करने के लिए बैंक से काफी कर्ज लिया था। वह कर्ज न चुका पाने के कारण मानसिक तनाव में रहता था।

आखिरकार मंगलवार सुबह उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बड़े भाई श्यामू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसके भाई के ऊपर बैंक का कर्ज था, अदा न कर पाने के कारण उसने आज (मंगलवार) आत्महत्या कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493