चीन का कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर संयम बरतने का आग्रह

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक दैनिक समाचार ब्रीफिंग में कहा, “चीन, कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है। वर्तमान स्थिति के तहत सभी संबंधित पक्षों को संयम बरतना चाहिए और इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कोई काम नहीं करना चाहिए।”

हुआ ने कहा, “चीन, कोरियाई प्रायद्वीप पर उभरते संकट को कम करने के लिए एक ‘दोतरफा दृष्टिकोण’ का प्रस्ताव करता है, जिससे प्रायद्वीप के परमाणुरहित करने को बढ़ावा मिलेगा और दोनों ओर से शांति तंत्र की स्थापना की जा सकेगी।”

उन्होंने कहा कि इस पहले कदम के रूप में डीपीआरके को बड़े पैमाने पर अमेरिकी-आरओके सैन्य अभ्यासों के निलंबन के बदले अपनी परमाणु और मिसाइल गतिविधियों को निलंबित करना होगा।

हुआ के अनुसार, “चूंकि प्रस्ताव उचित, निष्पक्ष और उद्देश्यपूर्ण तरीके से तैयार किए गए हैं इसलिए चीन उम्मीद करता है कि सभी पक्ष इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेंगे और रचनात्मक प्रतिक्रिया देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493