उप्र में अगले सप्ताह से लू बढ़ाएगी परेशानी

लखनऊ, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में बुधवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से लू चलने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह की शुरुआत से लू चलने का अनुमान है। इससे गर्मी और बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिन और रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान दिन में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश व आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम की ओर से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में वृद्घि होगी और शहर में भी गर्म हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19़ 8 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, आगरा का 20़ 3 डिग्री और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493