चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। विकास बहल निर्देशित हिंदी फिल्म ‘क्वीन’ के तमिल रीमेक की शूटिंग टाल दी गई है। फिल्म का नाम तय नहीं है। इसमें तमन्ना भाटिया, कंगना रनौत वाली भूमिका निभाएंगी।
फिल्म की यूनिट से जुड़े सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “यह सच है कि फिल्म को टाला दिया गया है। इसकी वजह अब भी रहस्य है। तमन्ना को जुलाई से काम शुरू करना था। उन्हें अन्य प्रतिबद्धताओं पर काम करने के लिए कहा गया है।”
मशहूर अभिनेत्री-फिल्मकार रेवती इसका निर्देशन कर रही थीं, जबकि सुहासिनी मणिरत्नम संवाद के प्रभारी थे।
तमन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं, उन्होंने पिछले साल इस पर करार किया था।
तमन्ना ने आईएएनएस से कहा, “जब से मैंने ‘क्वीन’ देखी है तब से मैं इसके रीमेक में काम करना चाहती थी। हालांकि, मुझे नहीं पता कि यह दोबारा बनेगी। ‘क्वीन’ की खास बात है कि यह महिला केंद्रित फिल्म है, जो सभी तक पहुंचने में सफल रही है।”
dharmpath.com dharmpath