डॉ. सिंह ने बुधवार को यहां शोक संदेश में कहा, “दिवंगत रमेशचंद्र अग्रवाल ने अपने समाचार पत्र के माध्यम से देश में हिंदी पत्रकारिता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से भारतीय पत्रकारिता की विकास यात्रा के एक सुनहरे युग का अंत हो गया।”
मुख्यमंत्री ने दिवंगत अग्रवाल के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहनुभूति प्रकट की। उन्होंने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
dharmpath.com dharmpath