राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने विशु, रोंगाली बिहु ती शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 13-15 अप्रैल को मनाए जाने वाले विशु, रोंगाली बिहु, वैशाखादी, पुथांदु पीराप्पू और नब बर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बधाई संदेश में कहा, “विशु, रोंगाली बिहु, वैशखादी, पुथांदु पीराप्पू और नब बर्ष के शुभ अवसर पर मैं देश-विदेश में रहने वाले समस्त भारतवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। ये त्योहार नव वर्ष के आगमन का प्रतीक है और देश के विभिन्न हिस्सों में इन त्योहारों को बड़े ही उत्साह के साथ अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। मैं कामना करता हूं कि देशवासियों के लिए नव वर्ष और ज्यादा समृद्धि एवं उल्लास से परिपूर्ण साबित हो, क्योंकि वे सुदृढ़ एवं प्रगतिशील राष्ट्र के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं बैसाखी, विशु, पुथांदु, मसादी वैशखादी और बहाग बिहु के उल्लास भरे अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। फसल कटाई की शुरुआत के अवसर पर मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारे देश की समृद्ध कृषक परंपरा और मिली-जुली संस्कृति को दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं कामना करता हूं कि ये त्योहार हमारे देश में शांति, सद्भाव, समृद्धि और खुशहाली लाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493