बिहार में गर्मी बढ़ने के आसार

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि राज्य में पूर्वी हवा चलनी शुरू हो गई है, इससे वातावरण में आद्र्रता की मात्रा बढ़ेगी तथा लोग अधिक गर्मी महसूस करेंगे। तीन-चार दिनों के बाद पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाने के आसार हैं।

केन्द्र के अनुसार, भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, गया का 19.3 डिग्री तथा पूणिर्या का 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने के आसार हैं।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, भाागलपुर का 38.4 डिग्री और गया का 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493