राघवेंद्र सिंह उप्र के नए महाधिवक्ता नियुक्त

लखनऊ, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। राज्यपाल राम नाईक ने भी उनके नाम को मंजूरी दे दी है।

ज्ञात हो कि इससे पहले विजय बहादुर सिंह महाधिवक्ता थे, जिन्होंने सरकार बदलते ही अपना इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद नई सरकार की कैबिनेट ने नया महाधिवक्ता का नाम तय करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदारी सौंप दी।

मुख्यमंत्री ने कई नामों पर विचार के बाद राघवेंद्र सिंह का नाम नए महाधिवक्ता के लिए तय किया और मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने राघवेंद्र सिंह को नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है।

राज्यपाल ने इससे पहले विजय बहादुर सिंह का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया। विजय बहादुर सिंह के इस्तीफे और राघवेंद्र सिंह को नया महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने की अधिसूचना मुख्य सचिव राहुल भटनागर द्वारा गुरुवार देर शाम जारी की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493