मोदी ने कोरडी थर्मल पॉवर प्लांट देश को समर्पित किया

नागपुर (महाराष्ट्र), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 3,300 मेगावाट का कोरडी थर्मल पॉवर प्लांट देश को समर्पित किया।

इस बिजली संयत्र से राज्य में बिजली के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और किसानों को अपनी जरूरतों के अनुसार बिजली मिलने में सहायता मिलेगी।

मोदी ने यहां एक समारोह में प्रस्तावित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला भी रखी।

इससे पहले मोदी ने यहां भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493