नेमार को अपने पूर्व क्लब सांतोस को बधाई न देने का मलाल नहीं

रियो डी जनेरियो, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी नेमार ने अपने पूर्व क्लब सांतोस को उसकी 105वीं वर्षगांठ पर बधाई न देने के फैसले का बचाव किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेमार के पिता नेमार सांतोस सीनियर और बार्सिलोना के वर्तमान में सांतोस के साथ संबंध खराब चल रहे हैं।

सांतोस का दावा है कि नेमार के पिता और बार्सिलोना ने 25 वर्षीय खिलाड़ी नेमार के 2013 में हुए स्थानांतरण में घोटाला किया है।

ब्राजील के टेलीविजन चैनल ‘एस्पोर्टे इंटराटीवो’ को दिए एक बयान में नेमार ने कहा, “सांतोस ने हमारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। हमारे बारे में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो कोई नहीं जानता।”

नेमार ने कहा, “यह जटिल है। मैं सांतोस को बधाई नहीं देना चाहता। मुझे मात्र कुछ लोगों के कहने पर ऐसी कोई चीज नहीं करनी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493