प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मार कर हत्या

थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलवाडी निवासी पुनीत की बीती रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। मृतक के परिजनों ने पड़ोस के ही दीपक उर्फ दीपू, राजू, दिनेश, संतोष के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कराया है।

मृतक के भाई अमन कुमार की मानें तो उसके भाई का पड़ोस के ही राजू की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर उसके भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुनीत को विगत दिन राजू अपने दोस्तों के साथ घर से बात करने की कहकर ले गया था और शाम को गोली मार दी।

थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि हत्या के सम्बन्ध में परिजनों ने तहरीर दी। अभियोग दर्ज करने के बाद घटना की जांच करायी जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493