विकास खंड कंम्भी के कस्बा सिकन्दराबाद के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक विनोद कुमार सिंह व एन.पी.आर.सी. आलोक पांडे की अगुवाई मंे स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक सिकन्दराबाद के बच्चों के साथ रैली निकाली गई।
बच्चों ने नारे लगा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। स्कूल चलो अभियान की रैली की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय सिकन्दराबाद से की गई, जो कस्बे के दोनों चौराहों से होकर हरिजन बस्ती सहित पूरे कस्बे में घूमकर पुन: वापस विद्यालय में खत्म हुई।
इस दौरान अध्यापक अनिल सिह पुष्पा सिह रमेश चन्द्र आलोक पांडे सुमान लता मिश्रा गिरीश तिवारी सहित दर्जनो प्रधान अध्यापक मौजूद रहे।
dharmpath.com dharmpath