रूला गनी ने कहा कि कम उम्र की लड़कियों का जबरन विवाह कर दिए जाने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है और यह उनके बचपन को छीन लेता है, उनका भविष्य बर्बाद कर देता है।
रूला ने ‘अफगान मीडिया एंड इंफार्मेशन सेंटर’ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “अफगानस्तिान की युवा पीढ़ी के लिए बाल विवाह निराशाजनक बात है, और इस समस्या को रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।”
संयुक्त राष्ट्र और कनाडा दूतावास के सहयोग से महिला मामलों व सूचना और संस्कृति मंत्रालयों ने इस कार्यक्रम में बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित राष्ट्रीय कार्य योजना को शुरू किया।
रूला ने कहा, “मैं सभी अफगान परिवारों से बाल विवाह और जबरन विवाह से दूर रहने का आग्रह करती हूं। कम उम्र में शादी होने से आपकी लड़कियों को बड़े खतरे का सामना करना पड़ता है। कम उम्र में शादी उनके बचपन और भविष्य के मौकों को छीन लेता है।”
उन्होंने कहा कि उचित उम्र में शादी करने से लड़कियों के शारीरिक, यौन, मानसिक समस्याओं का सामना करने की संभावना काफी कम हो जाती है।
dharmpath.com dharmpath