मापुटो के पुलिस प्रवक्ता एरलैंडो माडुमाने ने बताया कि तस्करी कर ले जाए जा रहे गैंडे के सींगों को मापुटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शनिवार को जब्त किया गया।
गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले ही मापुटो से तस्करी कर लाए गए गैंडे के 18 किलोग्राम सींग को मलेशिया हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक अभियान के दौरान बरामद किया था। यह इस बात का संकेत है कि देश में अभी भी लुप्तप्राय प्रजातियों गैंडों और हाथियों का अवैध रूप से शिकार किया जा रहा है।
माडुमाने ने कहा, “सूटकेस के मालिक को जैसे ही पता चला कि पुलिस को इसमें रखे सामान का पता चल गया है, वह फरार हो गया। हम अवैध रूप से ले जाए जा रहे इन गैंडे के सींगों के मालिक का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।”
पुलिस ने इस बात को स्वीकार किया कि शिकारी और तस्कर समूह चालाकी भरी चालें चल रहे हैं, हालांकि वे इस बात की व्याख्या नहीं कर पाएं कि हवाई अड्डे पर पूरी जांच प्रकिया और निरीक्षण के बाद भी तस्कर विमान में सवार कैसे हो जाते हैं या प्रारंभिक सुरक्षा जांच से कैसे बच जाते हैं और माल जब्त होने पर भागने में कैसे कामयाब हो जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath