गुरुग्राम, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीआईए) अपने व्यापार मेले इंडिया गोल्फ एक्स्पो (आईजीई) के छठे संस्करण के आयोजन के लिए तैयार हैं।
यह एशिया का सबसे बड़ा गोल्फ उद्योग व्यापार मेला है, जिसका आयोजन डीएलएप क्लब-5 में गुरुवार से होगा।
इस दो दिवसीय समारोह में देश का हर अग्रणी गोल्फ ब्रांड, विशेषज्ञ पैनल, मंच के साथ-साथ एक उद्योग अनुसंधान रिपोर्ट जारी की जाएगी और इसके साथ ही वार्षिक गोल्फ उद्योग रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
इस व्यापार मेले में ‘द रॉयल एंड एंशंट गोल्फ क्लब ऑफ सेंट एंड्रयूज एशिया पेसेफिक’ के निदेशक डोमिनिक वॉल और लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) के विकास निदेशक माइक राउंड सहित कई अन्य मुख्य वक्ता भी मौजूद होंगे।
जीआईए के कार्यकारी निदेशक आकाश ओहरी ने कहा, “मुझे गोल्फ जगत के वैश्विक नेताओं और इस व्यापार मेले के अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों का स्वागत कर बेहद खुशी महसूस हो रही है। इस समारोह के जरिए इतने साल में न केवल दक्षिण एशिया क्षेत्र में बल्कि एशियाई महाद्वीप और विश्वभर में गोल्फ के प्रति उत्साहित लोगों की कल्पनाओं को दर्शाया गया है।”
dharmpath.com dharmpath