संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 10 डाक टिकट जारी करेगा

अरुल लुईस

अरुल लुईस

संयुक्त राष्ट्र, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को न्यूयॉर्क में 10 योगासनों पर डाक टिकट जारी करने जा रहा है।

सभी 10 डाक टिकट अलग-अलग 1.15 डॉलर मूल्य के होंगे और प्रत्येक टिकट पर अलग-अलग योगासन की मुद्राएं होंगी और पृष्ठभूमि में देवनागरी लिपि में बड़ा-सा ऊं का निशान होगा।

वर्ष 2016 में यूएनपीए ने कर्नाटक शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी के सम्मान में एक टिकट जारी किया था। यह टिकट वर्ष 1966 में संयुक्त राष्ट्र में उनकी प्रस्तुति की 50वीं वर्षगांठ पर जारी किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र के इन डाक टिकटों का इस्तेमाल न्यूयॉर्क, जेनेवा और वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र केंद्रों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पत्र और पैकेट भेजने में किया जा सकता है।

हालांकि, योग के ये टिकट सिर्फ अमेरिकी डॉलर में न्यूयॉर्क में जारी किए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493