उत्तर कोरिया मुद्दे पर चीन चिंतित

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया द्वारा नियमित तौर पर मिसाइल परीक्षण करने और अमेरिका से संदिग्ध खतरे के मद्देनजर परमाणु हमला करने की चेतावनी के बाद चीन चिंतित नजर आ रहा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि वे उन शब्दों और गतिविधियों का विरोध करते हैं जिनसे तनाव बढ़े।

अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बयानबाजी से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव की स्थिति लगातार बढ़ रही है।

उत्तर कोरिया ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा होने और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद हाल के वर्षो में अपने परमाणु और मिसाइल परीक्षणों की गति बढ़ा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493