राजस्थान : दंपति को निर्व कर घुमाने के आरोप में 18 गिरफ्तार

जयपुर, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक युवा दंपति के साथ मारपीट करने और उन्हें निर्व कर घुमाने के आरोप में 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने बुधवार को नौ लोगों को गिरफ्तार किया था और गुरुवार को भी हत्या की कोशिश करने और राजस्थान डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत नौ और लोगों को गिरफ्तार किया गया।”

प्रताड़ित युवक एवं युवती के पिताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। करीब 20 वर्षीय युवक गांव की ही एक किशोरी से प्रेम करता था और दोनों भागकर गुजरात चले गए थे।

गांव वालों का कहना है कि चूंकि दोनों के एक ही गोत्र का होने के कारण उनके बीच भाई-बहन का रिश्ता बनता है, इसीलिए उन्हें राजस्थान लौटने के लिए बाध्य किया गया।

घटना का वीडियो रविवार को वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493