नगर निगम के 272 में से 218 वार्ड हम जीतेंगे : आप

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में रविवार को होने वाले 272 वार्डो के चुनाव में से 218 में ‘आप’ जीत हासिल करेगी।

आप नेता आशीष खेतान ने मीडिया से कहा कि 10 सालों से नगर निगम में शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार और छोटी पार्टियों को सभी वोटों का 11.5 फीसदी वोट मिलेगा, लेकिन सिर्फ सात सीट पर जीत मिल सकेगी।

खेतान ने कहा कि यह आंकड़े एक पेशेवर एजेंसी के करीब 31,000 वोटरों के दिल्ली में साक्षात्कार से सामने आए हैं। यह मतदाता दिल्ली के नगर निगम चुनावों में वोट डालेंगे।

उन्होंने कहा कि आप को कुल वोटों का 51.2 फीसदी मिलेगा। यह विधानसभा में मिले वोट से 3.1 फीसदी कम होगा। आप को 2015 के विधानसभा चुनावों में 70 सीटों में 67 पर जीत हासिल हुई थी।

भाजपा को 28.1 फीसदी वोट और कांग्रेस को 9.2 फीसदी वोट प्राप्त होगा।

खेतान के अनुसार, इस सर्वेक्षण में 61 फीसदी लोगों ने दिल्ली में सफाई के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है और 60 फीसदी ने नगर निगम में भ्रष्टाचार को चुनाव का बड़ा मुद्दा माना है।

उन्होंने बताया कि सर्वे में ज्यादातर लोग आप सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम, बिजली की दरों में कमी और हर घर को 20,000 लीटर पानी देने से खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493