बेंगलुरू ने सरफराज के स्थान पर हरप्रीत को लिया

बेंगलुरू, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के युवा बल्लेबज हरप्रीत सिंह भाटिया को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की।

हरप्रीत चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके सरफराज खान का स्थान लेंगे। फ्रेंचाइजी ने कहा है कि हरप्रीत सीजन-10 के बाकी बचे मैचों के लिए उसके साथ रहेंगे।

सरफराज को अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। सरफराज सीजन-10 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

दूसरी ओर , सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार मैचों में 211 रन बनाने के बाद भी हरप्रीत को नीलामी में कोई खराददार नहीं मिला था। वह उत्तर क्षेत्र के लिए खेले थे।

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर टीम अभ आईपीएल तालिका में छठे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493