भोपाल, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो चली हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है।
राज्य में शुक्रवार सुबह से तीखी धूप चुभन पैदा कर रही है। गर्मी बढ़ने से आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो रही हैं।
विभाग ने आगामी 24 घंटों में धूल भरी आंधी चलने और लू चलने का अनुमान जताया है।
राज्य में शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 28.5 डिग्री और जबलपुर का 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, इंदौर का 40 डिग्री, ग्वालियर का 44.3 डिग्री और जबलपुर का 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath