मैनचेस्टर युनाइटेड से करार के काफी करीब था : रोनाल्डीन्हो

रियो डी जनेरियो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डीन्हो ने खुलासा किया है कि वह एफसी बार्सिलोना से पहले मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार के काफी करीब पहुंच गए थे।

रोनाल्डीन्हो मैनचेस्टर युनाइटेड की पहली पसंद थे लेकिन उससे पहले बार्सिलोना ने उन्हें पेरिस सेंट जर्मेन से 3.2 करोड़ डॉलर में हासिल कर लिया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रोनाल्डीन्हो के हवाले से लिखा है, “जब मैं पेरिस सेंट जर्मेन छोड़ रहा था और बार्सिलोना का रुख कर रहा था, उससे पहले मेरे पास युनाइटेड के लिए खेलने का अच्छा मौका था और मैं इस करार के काफी करीब भी पहुंच चुका था। मैन यु एक बड़ा क्लब था और हर कोई बड़े क्लब के लिए खेलना चाहता है लेकिन मैंने सही समय पर सही क्लब का चयन किया।”

साल 2002 में विश्व कप जीतने वाली ब्राजीली टीम के सदस्य रहे दो बार के फीफा के साल के श्रेष्ठ खिलाड़ी रोनाल्डीन्हो ने कहा कि उन्हें अपने करियर पर गर्व है और वह इस बात को लेकर खुश हैं कि बार्सिलोना के रूप में उन्होंने एक सही क्लब का चयन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493