राजस्थान में लू, चुरू में सर्वाधिक 46.5 डिग्री तापमान

जयपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान में जारी लू के कारण शुक्रवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। चुरू में सबसे गर्म रहा, और यहां अधिकतम 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

जयपुर, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान में जारी लू के कारण शुक्रवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। चुरू में सबसे गर्म रहा, और यहां अधिकतम 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

चुरू में 2010 के बाद यह सर्वाधिक तापमान है। वर्ष 2010 में 16 अप्रैल को 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान भी 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 और 46 डिग्री के बीच बना रहा। न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक था।

पिलानी में अधिकतम 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि श्रीगंगानगर में 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। जयपुर में रात का तापमान 30.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है।

कोटा का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री और बीकानेर का 43.6 डिग्री रहा। जबकि जैसलमेर में 43.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान लगभग इसी तरह बना रहेगा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “राजस्थान में मौसम सूखा बना रहेगा। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर लू जारी रह सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493