अर्थयंत्र ने ‘फाइनेंशियल वेलनेस प्रोग्राम’ लांच किया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। फुल-सर्विस रोबो-एडवाइजर (वित्तीय सलाहकार) अर्थयंत्र ने शनिवार को कॉर्पोरेट्स के लिए कर्मचारी लाभ के रूप में एक समर्पित ‘फाइनेंशियल वेलनेस प्रोग्राम (वित्तीय स्वास्थ्य कार्यक्रम)’ के लांच की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस पहल से कर्मचारी एक व्यापक वित्तीय योजना का लाभ उठा सकेंगे, जो उनके सभी वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने हेतु एक रोडमैप उपलब्ध कराती है।

अर्थयंत्र द्वारा 1,000 कर्मचारियों पर किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, 68 फीसदी कर्मचारी वित्तीय तनाव महसूस करते हैं, 37 फीसदी ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी वित्तीय स्थिति काम से उनका ध्यान हटाने का मुख्य कारण होती है। 72 फीसदी ने सेवानिवृत्ति या बचत के विषय में सोचा ही नहीं। वहीं, 85 फीसदी कर्मचारी चाहते हैं कि उनका संगठन उन्हें वित्त परामर्श उपलब्ध कराए।

अर्थयंत्र के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन व्याकरण ने कहा, “कर्मचारी अपने समय का दो-तिहाई हिस्सा काम में गुजारते हैं और वे किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण सम्पत्ति होते हैं। वित्तीय स्वास्थ्य आज सबसे तेजी से बढ़ता कर्मचारी लाभ कार्यक्रम है। हमें कई बड़े नामों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493