‘आप’ छोड़ चुके अच्छे लोग वापस लौटेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ने वाले लोग जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे।

आप ने आईएएनएस से कहा, “जब लोग पार्टी छोड़ते हैं तो हमेशा अफसोस होता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा से कहा है कि जो लोग मतभेदों के कारण हमें छोड़ कर चले गए हैं, मुझे आशा है कि भविष्य में वे वापस लौटेंगे।”

लेकिन केजरीवाल ने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।

आप छोड़ चुके लोगों में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण शामिल हैं, जिन्होंने अपनी नई पार्टी स्वराज इंडिया बना ली है, और यह पार्टी दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रही है। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना है। आप छोड़ चुके कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493