मेघालय में कांग्रेस की हार होगी : भाजपा

शिलांग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में भाजपा के चुनावी रणनीतिकार हिमांत बिस्व शर्मा ने 2018 में मेघालय में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के पतन की भविष्यवाणी की है और उम्मीद जताई है कि राज्य में उनकी पार्टी को ही जनादेश मिलेगा।

शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “मेरा अपना आकलन है कि मेघालय के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी विकासपरक कार्यशैली के लिए वोट देंगे और हमारी सरकार बनेगी।”

भाजपा नेता ने कहा, “हमारी कोशिश है कि वह और उनके भाई (खेल और युवा मामलों के मंत्री) जेनिथ एम. संगमा चुनाव में हारें। अगर संगमा हार जाएं तो इसमें हैरान होने की कोई बात नहीं है।”

शर्मा ने कहा, “मेघालय में उस स्तर पर विकास नहीं हुआ, जैसा होना चाहिए था। इसलिए मेघालय को एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए वहां मोदी के दृष्टिकोण को लागू करने वाली सरकार होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी-मार्च 2018 में चुनाव होने हैं।

भाजपा नेता ने कहा, “मेघालय में प्रशासन के समूचे कुप्रबंधन, पिछड़ेपन और भ्रष्टाचारों में कांग्रेस नेतृत्व की मिलीभगत का कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा।”

शर्मा ने भाजपा में संगमा के शामिल होने की संभावना को खारिज करते हुए कहा, “उन्हें (संगमा) भाजपा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “तब तक आगामी चुनाव में वह हार नहीं जाते, हममें से कोई उनसे मुलाकात नहीं करेगा।”

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में संगमा को भाजपा में होने के लिए कहने के सवाल पर शर्मा ने कहा, “अगर किसी भी तरह यह स्थिति पैदा होती है, तो मेघालय में हमारे अपने दोस्त हैं, जो दशकों से कांग्रेस-विरोधी के रूप में मशहूर हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें संगमा के पास जाने की क्या जरूरत है? हमारा प्रयास है कि जिस प्रकार तुरा लोकसभा उपचुनाव में संगमा की पत्नी हारी थीं, उसी प्रकार उनके भाई और संगमा भी चुनाव में हारें।”

यह पूछे जाने पर कि भाजपा मेघालय में अपनी सरकार कैसे बना सकती है, जब राज्य विधानसभा में पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है, शर्मा ने कहा, “मणिपुर में भी हमारा एक भी विधायक नहीं था और शून्य से आज स्थिति यह है कि हम सरकार चला रहे हैं।”

शर्मा ने कहा, “मुझे लगता है कि शून्य पार्टी के लिए एक शुभ अंक है। जहां कहीं भी हमारा आंकड़ा शून्य रहा है, वहां हमारी सरकार बनी है। हम शून्य थे, इसलिए हमारी कोई विरोधी लहर नहीं थी और इसलिए ही लोगों को भाजपा से कोई शिकायत नहीं है। इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि मेघालय में हमें ही जीत हासिल होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493