नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज दिनभर आंशिक बदली छाए रहने के साथ बिजली कड़कने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में आंशिक बदली छाए रहने के आसार हैं।”
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 51 फीसदी दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath