बिहार में राजद विधायक के वाहन पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे

गया, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले के बेलागंज से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सुरेंद्र यादव पर हमले की कोशिश की गई। अज्ञात अपराधियों ने उनके वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, विधायक यादव रविवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव जा रहे थे। इसी दौरान श्रीपुर बगीचा के पास पहले से ही पेड़ गिराकर लोगों को लूट रहे अपराधियों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे।

इसके बाद विधायक के अंगरक्षकों ने भी जवाबी कारवाई की।

बेलागंज के थाना प्रभारी एस़ सी़ पासवान ने सोमवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इधर, विधयक सुरेंद्र यादव ने घटना को साजिश करार दिया है। साजिशकर्ता के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493