उत्तर कोरिया ने सैन्य वर्षगांठ पर किया सैन्याभ्यास

सियोल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अपनी सेना की स्थापना के 85वीं वर्षगांठ पर बड़े स्तर पर सैन्याभ्यास किया। उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से बढ़ते तनावों के बीच इन अभ्यासों को अंजाम दिया गया।

दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, परमाणु परीक्षण या मिसाइल लांच करने के बजाय उत्तर कोरिया ने कोरियन पीपुल्स आर्मी (केपीए) की वर्षगांठ पर पूर्वी शहर वॉनसन के पास सैन्याभ्यास आयोजित किया।

इसी समय अभ्यास के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई नौसेना पीले सागर में सैन्याभ्यास कर रही थी।

अमेरिका की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बियों में से एक यूएसएस मिशिगन भी मंगलवार को दक्षिण कोरिया पहुंची।

समाचार एजेंसी योनहप की रपट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा उत्तर कोरिया के खिलाफ संभावित पूर्व हमले की चिंताओं के बीच कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उत्तर कोरिया अपना छठा परमाणु परीक्षण कर सकता है या अपने सैन्य समारोह के अवसर पर लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493