मप्र के बालाघाट में प्रशिक्षु हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

बालाघाट, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को एक प्रशिक्षु हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार पालयट सहित दो लोगों की मौत हो गई।

खैरलांजी के थाना प्रभारी अमित जाधव ने आईएएनएस को बताया कि महाराष्ट्र के गोंदिया की बिरसी हवाई पट्टी से प्रशिक्षु हेलीकॉप्टर ने बुधवार की सुबह उड़ान भरी थी। उसके बाद वह बालाघाट जिले के खैरलॉजी थाना क्षेत्र के लावनी गांव के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक पायलट और अन्य साथी है।

जाधव के मुताबिक, चार सीटों वाला हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493