एमसीडी चुनाव : भाजपा 170 वाडों में जीत की ओर अग्रसर (लीड-4)

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने जा रही है। पार्टी ने 270 में से 143 वार्डो में जीत हासिल कर ली है, जबकि वह 31 पर आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने 35 वार्डो में जीत हासिल कर ली है, जबकि वह 16 पर आगे चल रही है।

भाजपा ने दक्षिण नगर निगम में 53 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि यहां वह 12 पर आगे चल रही है।

पार्टी ने उत्तर दिल्ली नगर निगम के 53 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि वह यहां 10 पर आगे चल रही है।

अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा ने 37 वार्ड जीत लिए हैं, जबकि वह नौ पर आगे चल रही है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 वार्डो पर जीत दर्ज कर ली है और वह आठ वार्डो में आगे चल रही है।

उत्तर दिल्ली नगर निगम में आप 17 वाडों में जीत हासिल कर चुकी है और छह पर आगे चल रही है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आप ने आठ वार्ड जीत लिए हैं, जबकि वह दो पर आगे चल रही है।

गौरतलब है कि एमसीडी के 272 में 270 वार्डो में रविवार को मतदान हुआ था। दो उम्मीदवारों के निधन की वजह से दो वार्डो में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493