गृहमंत्री सुलेमन सोयलु ने यह जानकारी दी।
सरकार संचालित एनादोलू एजेंसी के अनुसार, अंकारा में मुख्य सरकारी अभियोजक कार्यालय की अगुवाई वाली जांच के एक भाग के रूप में यह अभियान चलाया गया।
पूरे देश के 81 प्रांतों के 8,500 पुलिसकर्मियों ने इस अभियान में भाग लिया है।
अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान जारी है और गिरफ्तार अधिकांश लोगों में पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
तुर्की सरकार के मुताबिक, अमेरिका में निर्वासित जीवन बिता रहा फतुल्लाह गुलेन जुलाई 2016 में असफल तख्तापलट का जिम्मेदार है, जिसमें 249 लोगों की मौत और लगभग 2,200 लोग घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath