रिलायंस होम फाइनेंस को 173 करोड़ रुपये का मुनाफा

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने बीते वित्त वर्ष में 173 करोड़ रुपये (2 करोड़ डॉलर) का शुद्ध लाभ कमाया।

कंपनी ने यह भी कहा कि नियामक मंजूरी के अधीन यह अपने शेयरों में स्वतंत्र रूप से सूचीबद्ध होने के रास्ते पर है।

यहां जारी किए गए बयान में रिलायंस होम ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की 87 करोड़ रुपये की कमाई की तुलना में खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का कर के बाद लाभ 173 करोड़ से ज्यादा रहा।

कंपनी की कुल आय 31 मार्च, 2017 को समाप्त साल में 1,145 करोड़ रुपये रहा, यह सालाना आधार पर 40 फीसदी वृद्धि रही।

इसी अवधि के दौरान रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) में सुधार हुआ, यह 16.5 फीसदी से बढ़कर 17.7 फीसदी हो गई।

बयान के अनुसार, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 11,174 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना तौर पर 87 फीसदी की वृद्धि रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493