विनोद खन्ना के निधन पर शिवराज ने शोक जताया

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनोद खन्ना के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विनोद खन्ना ने अपने अभिनय से देशवासियों के दिलों पर राज किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

विनोद खन्ना पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493