साइप्रस के राष्ट्रपति का स्वागत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनस्तेसियादेस का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनस्तेसियादेस की अगुवाई की। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अनस्तेसियादेस, मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच समझौते होने की उम्मीद है।

वह मंगलवार को मुंबई पहुंचे थे और शनिवार को नई दिल्ली से स्वदेश लौट जाएंगे।

साइप्रस भारत में निवेश करने वाला आठवां सबसे बड़ा देश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493