झारखंड : प्रतिबंधित नक्सल समूह के प्रमुख की संपत्ति जब्त होगी

रांची, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सलवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के प्रमुख दिनेश गोप की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

पीएलएफआई और इसके प्रमुख दिनेश गोप का प्रभाव राज्य के दस जिलों में फैला हुआ है।

नक्सलवाद विरोधी अभियान में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पुलिस मुख्यालय ने दिनेश गोप की संपत्ति जब्त करने की सहमति दी है। गोप की संपत्तियां रांची, खूटी और राज्य के दूसरे जिलों में हैं। उसने राज्य से बाहर भी निवेश किया है।”

उन्होंने कहा, “दिनेश की संपत्ति उसके संबंधियों और दूसरे लोगों के नाम से भी हैं। संपत्ति की एक सूची बनाई गई है। इस प्रक्रिया को अदालत से आदेश लेने के बाद पूरा किया जाएगा। पुलिस ने रांची में एक कॉलोनी में दो मंजिला बंगले की भी पहचान की है।”

एक पेट्रोल पंप के मालिक को नोटबंदी के दौरान दिनेश गोप के 25 लाख रुपये बैंक में जमा करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि गोप ने फिरौती से कमाए गए पैसों के निवेश के लिए ठेकेदारों और पेट्रोल पंप मालिकों का इस्तेमाल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493