विनोद चौधरी के बेटे की शादी में सलमान हुए शरीक

उदयपुर, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के कारोबारी और उद्योगपति विनोद चौधरी के बेटे वरुण की शादी में श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, सुपरस्टार सलमान खान सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

वरुण का विवाह आभूषण डिजाइनर राजुकमार तोंग्या की बेटी अनुश्री से हुआ।

यह शादी यहां के जग मंदिर में हुई। शादी समारोह शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चला।

सलमान खान काले सूट में बहुत फख रहे थे। वह अपने बॉडीगार्डो के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे और वर-वधू को बधाई दी। वह कुछ ही देर में वहां से निकल गए।

शादी में शामिल हुई अन्य हस्तियों में रजनीकांत की पत्नी और फिल्म निर्माता-गायिका लता, बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद अरसद, फिलीपींस के नेता फनार्डिड मार्कोस, फोर्ब्स के सीईओ और अध्यक्ष माइकल एस.पेरलिस सहित कमल नाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेता भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493