जयललिता के कोडानाड एस्टेट के चालक की सड़क दुर्घटना में मौत

चेन्नई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के कोडनाड स्टेट में तैनात पूर्व चालक कनकराज की शनिवार सुबह सलेम जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, एक कार ने दोपहिया वाहन पर सवार कनकराज को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कनकराज की मौत से नीलगिरी जिले के कोडानाड एस्टेट के सुरक्षाकर्मी की कुछ दिनों पहले हुई हत्या की गुत्थी और गहरा गई।

पुलिस को दो लोगों कनकराज और सयान की तलाश थी।

सयान केरल के पलक्कड़ में अपने परिवार के साथ कार में सवार था, तभी दुर्घटना हो गई। उनकी हालत गंभीर है।

उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी की दुर्घटना में मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493