ढींगरा आयोग की रिपोर्ट राजनीतिक बदले की कार्रवाई : कांग्रेस

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में भूमि की खरीद-फरोख्त के कई मामलों की जांच के लिए गठित ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ कहा है।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने के बाद राज्य में भूमि की खरीद-फरोख्त के मामलों की जांच के लिए ढींगरा आयोग गठित की थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी भी शामिल है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां पत्रकारों से कहा, “यह चाहे जो भी आयोग हो, यह सबसे निचले दर्जे की राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने लंबे समय तक सत्ता में रहते हुए कभी अपनी विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आर्थिक मदद देने वालों को परेशान नहीं किया।

आजाद ने कहा, “कांग्रेस ने दशकों तक सत्ता संभाली है। और हमें पता है कि कौन से कारोबारी या उद्योग समूह भाजपा को आर्थिक मदद देते हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समय से ही कभी भी भाजपा को आर्थिक मदद देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493