टेनिस : स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में शारापोवा

स्टटगार्ट, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व विश्व वरीयता प्राप्त शारापोवा ने शुक्रवार रात हुए क्वार्टर फाइनल में एनेट कोंटावेट को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया।

महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में शारापोवा की भिड़ंत क्रिस्टिना म्लादेनोविक से होगी। वह प्रतिबंध के बाद अपनी पहली खिताबी जीत से केवल दो कदम दूर हैं।

उल्लेखनीय है कि शारापोवा ने 15 माह के प्रतिबंध के बाद टेनिस जगत में वापसी की है। हालांकि, उनकी इस वापसी पर कई खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493