विजयवाड़ा, 5 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुक्रवार सुबह एक ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना कुरनूल-गुंटूर राजमार्ग पर भीमनिनेवारी पालेम और मेडिकोनडुरु गांव के बीच में हुई।
हैदराबाद से गुंटूर आ रही एक एसयूवी की सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गई।
बोलेरो वाहन में सवार छह में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठे व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई।
पुलिस ने कहा कि शवों को गुंटूर के एक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतक गुंटूर जिले के निवासी थे। इनकी पहचान पी. वेंकटनारायणा (47), एम. श्रीनिवास राव (33), एस. रघुवेंद्र राव (57), डी. किरन (35), एम. राजा राव (47) और सुब्बा रेड्डी (45) के तौर पर की गई है।
dharmpath.com dharmpath