डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने निर्भया मामले में न्यायालय के फैसले को सराहा

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने दिसंबर 2012 के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में सर्वोच्च न्यायालय के शुक्रवार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोषियों को एक ‘कड़ा संदेश’ मिलेगा।

जयहिंद ने ट्वीट कर कहा, “डीसीडब्ल्यू सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता है। मामले में देरी से ही सही, न्याय हुआ। निर्भया के दुष्कर्मियों को अब मृत्युदंड मिलेगा।”

डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने इससे पहले अपना पूरा नाम स्वाति मालीवाल जयहिन्द लिखना शुरू किया था, लेकिन कुछ महीने पहले से उन्होंने मालीवाल लिखना बंद कर दिया।

सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले में चार दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि यह सिर्फ निर्भया के परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की लड़ाई थी।

जयहिंद ने कहा, “इस तरह के निर्णय की आवश्यकता थी। इससे सख्त संदेश जाएगा कि दुष्कर्म के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493