मोनाको छोड़ रियल से जुड़ेंगे मैपी

मेड्रिड, 5 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के फुटबाल सनसनी कालियान मैपी ने कथित तौर पर यूरोपीयन चैम्पियन रियल मेड्रिड के साथ करार की हामी भर दी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल गर्मियों में ही मैपी रियल का रुख करेंगे और रियल ने उनके ट्रांसफर के लिए 11 करोड़ डालर खर्च करने का फैसला किया है।

स्पेनिश समाचार पत्र मार्का के अनुसार मैपी ने रियल जाने के लिए हामी इसलिए भरी है क्योंकि वह रियल के कोच जिनेदिन जिदान के बहुत बड़े फैन हैं।

रियल के अलावा इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड और फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन ने भी मैपी में रुचि दिखाई थी। इससे पहले के सप्ताह में युनाइटेड ने मैपी के लिए मोनाको के सामने 7.6 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव रखा था, जिसे मोनाको ने ठुकरा दिया था।

मोनाको के लिए मैपी ने 26 मैचों में 22 गोल किए हैं और चैम्पियंस लीग में वह काफी सफल रहे हैं। इस अहम टूर्नामेंट में वह पांच गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493