मप्र में आगामी 24 घंटे में बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार को धूप खिली हुई है और गर्मी का असर बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बने चक्रवात के चलते मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। जहां दिन गर्म हो रहे हैं, वहीं शाम के समय हवाओं के बीच बौछारें भी पड़ रही हैं।

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, जबलपुर संभागों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। साथ ही दमोह, ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़ आदि स्थानों पर लू चलने के आसार हैं।

राज्य के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री, इंदौर का 25.5 डिग्री, ग्वालियर का 28 डिग्री और जबलपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री, इंदौर का 40.4 डिग्री, ग्वालियर का 45.5 डिग्री और जबलपुर का 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493