राजनाथ की नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक सुरक्षा समीक्षा बैठक शुरू की।

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बैठक दिनभर चलेगी, जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, तेलंगना, उत्तरप्रदेश और आंध्र प्रदेश के प्रमुख सचिवों और पुलिस प्रमुखों के साथ ही केंद्रीय मंत्रालयों के सचिव भी हिस्सा लेंगे।

बयान के अनुसार, “बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और दूरसंचार मंत्रालयों के प्रभारी केंद्रीय मंत्री भी सम्मिलित होंगे।”

बयान के अनुसार, “बैठक में सुरक्षा और विकास के मुद्दों खासतौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण की समग्र समीक्षा की जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493