केजरीवाल इस्तीफा दें या जेल जाएं : भाजपा

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर सोमवार को उन्हें पद से इस्तीफा देने या फिर जेल जाने को कहा।

तिवारी ने केजरीवाल के 10 मई 2013 के ट्वीट का हवाला दिया जिसमें केजरीवाल ने कहा था, “क्या लोगों को भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देना चाहिए या इन्हें भ्रष्टाचार के कारण जेल भेजा जाना चाहिए?”

तिवारी ने केजरीवाल से इस पर खुद फैसला लेने को कहा। उन्होंने कहा, “या तो जेल जाएं या इस्तीफा दें। अरविद केजरीवाल जी, दिल्ली का मुख्यमंत्री होने के नाते आप दिल्ली के लोगों के लिए फैसला कर सकते हैं। आपने ही कहा था।”

आम आदमी पार्टी सरकार से बर्खास्त किए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493