नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री बर्ट कोंडर्स से मिलकर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट कर बताया, “महत्वपूर्ण साझीदार की मेजबानी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री बर्ट कोंडर्स ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।”
कोंडर्स सीआईआई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करने वाले हैं।
नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री चार दिवसीय दौरे पर सात मई को भारत पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath